google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पति ने पत्नी को मौत की नींद सुलाया, पत्नी को थी शराब पीने की लत....

Oct 15, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- नवरात्रि के पहले दिन गौरेला से सटे ग्राम पंचायत देवरगांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है | यहां एक पति ने मार-मारकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया |घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है | घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है | मामला गौरेला थाना क्षेत्र के धौरामूढ़ा गांव का है |

गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि देवरगांव धौरामूढ़ा निवासी 45 वर्षीय कुंवर सिंह और उसकी पत्नी 37 वर्षीय केवलवती के बीच शनिवार रात में भोजन को लेकर जमकर झगड़ा हुआ था | झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने तैश में आकर घर में रखे लकड़ी के बैट से पत्नी को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई |


बताया जा रहा है कि इसके पहले भी दोनों पति-पत्नी आपस में लड़ते रहते थे | जब यह घटना हुई तब केवलवती ने शराब पी रखी थी | पति ने लकड़ी के बैट से मृतिका के सिर और कमर पर हमला किया | जिससे उसकी मौत हो गई | फिलहाल गौरेला पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है | साथ ही मर्ग कायम कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html