महिला वकील की हत्या का आरोपी पति घर में ही छिपा था, पुलिस ने देर ढूंढ निकाला...

नोएडा के सेक्टर 30 में बनी कोठी में रविवार को सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का शव मिला था। महिला वकील के दो दिनों से फोन ना उठाने पर उसके भाई ने अनहोनी होने की आशंका जताई थी और पुलिस को जानकारी दी थी, जिसके बाद घर में लगे चार तालों को तोड़कर महिला के शव को बाथरूम से बरामद किया गया। इस मामले में रविवार को पुलिस को पति के फरार होने की सूचना मिली थी। लेकिन देर रात तक चली छानबीन में पुलिस ने आखिरकार महिला के पति को घर में ही बने स्टोर रूम से ढूंढ निकाला। पति इसी स्टोर रूम में छुप कर बैठा हुआ था।
रेणु के भाई ने आरोप लगाया है कि उनका जीजा नितिन बहन को परेशान करता था। उन्होंने जीजा पर ही हत्या की आशंका जताई। घटना के बाद पुलिस ने जब घर में तलाशी की तो पति फरार मिला। पुलिस इस मामले में देर रात तक छानबीन करती रही और पति के फोन को भी सर्विलांस पर लगाया गया। काफी छानबीन के बाद पुलिस ने घर को फिर से चेक करना शुरू किया। रात 30 बजे घर में बने स्टोर रूम से रेणु के पति नितिन को पुलिस ने बरामद किया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments