google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कुत्ता पालने का शौक आपकी जेब को करा सकता है खाली...जानें कैसे

Dec 15, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अगर आप कुत्ता पालने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले अपनी जेब जरूर देख लें. कुत्ता पालने का शौक आपकी जेब को खाली करा सकता है. दरअसल एक कुत्ते को पालकर उसकी देखरेख करना उतना ही महंगा है जितना की एक चार से पांच साल के एक बच्चे की जरूरत को पूरा करने में खर्चा आता है |


पेट क्लीनिक चलाने वाले प्रखर गुप्ता ने बताया कि कुत्तों को लगने वाले इंजेक्शन, खाना, शैंपू, आईडी टैग, बेड, दांतों की सफाई का जेल, शौच होल्डर से लेकर गले में लगने वाली चेन और इनकी साफ-सफाई तक पर शुरुआत में लगभग 10,000 रुपये से भी ज्यादा का खर्चा है. इसके बाद उसकी देखरेख पर आपको हर महीने पांच से 6000 रुपये उसके खाने से लेकर मेडिकल जरूरत तक पर खर्च करना पड़ेगा |


जैसा कुत्ता वैसा खर्च-

लखनऊ शहर के गोमती नगर में पालतू जानवरों के लिए क्लीनिक और उनकी जरूरत के सामान के लिए शोरूम चला रहे प्रखर गुप्ता ने बताया कि एक कुत्ते को पालने पर खर्चा निर्भर करता है कि किस ब्रीड का कुत्ता आपने पाला है. अगर कुत्ता किसी विदेशी नस्ल का है और भारी भरकम वजन का है, तो उसे ज्यादा डाइट की जरूरत पड़ेगी. किसी भी कुत्ते को पालने पर शुरुआती दौर में लगभग 10,000 रुपये का खर्चा होता है. इसके बाद निर्भर करता है कि कुत्ते को पालने वाला मालिक उसे किस तरह से रखता है और उसे कितनी देखरेख करता है |


लोग बोले तभी पालें जब ध्यान रख सकें, लखनऊ में कुत्ते के शौकीन धनंजय प्रताप ने बताया कि एक कुत्ते को पालने पर शुरुआती खर्चा अगर 10,000 रुपये है. इतने पैसों से मध्यम वर्गीय अपने पूरे महीने का खर्चा चलाता है. ऐसे में कुत्ता पालने का शौक हो तो तभी उसको पालें जब उसका ध्यान रख सकें और साथ में अपने खर्चों को भी निकाल सकें, नहीं तो ना पालें. बहुत सारे लोग जब कुत्ते के शौक को पूरा नहीं कर पाते हैं तो इन्हें सड़क पर छोड़ जाते हैं |


लाइसेंस लेना भी है महंगा, नगर निगम की ओर से लखनऊ में विदेशी नस्ल के कुत्तों का लाइसेंस शुल्क पहले 500 रुपये था, लेकिन इसी साल एक अप्रैल से यह बढ़कर एक हजार रुपये हो गया है. वहीं, देसी नस्ल के कुत्तों को पालने के लिए लखनऊवासियों को 200 रुपये की कीमत लाइसेंस पर चुकानी होती है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html