तेज रफ्तार कार मौत बनकर बाइक को लिया चपेट में, युवक की गई जान.......

जिले के ग्राम कांसीचुंआ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़-खरसिया मार्ग पर ग्राम कांसीचुंआ के पास एनएच- 49 पर खरसिया की तरफ से आ रही कार (CG 04 NS 6248) ने बाइक सवार एक ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments