google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विभीषणों के हाथ कांग्रेस की पतवार, कैसे होगी लोकसभा की वैतरणी पार....

Jan 6, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - 70 साल पुरानी कांग्रेस की दुर्गति के लिए कौन जिम्मेदार, सत्ता और संगठन में तालमेल के अभाव के चलते पार्टी विधानसभा हार चुकी है। अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में यदि विभीषणों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तो ऐसे में तो कांग्रेस प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट हार जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी और आपसी खींचतान कर अपनी राजनीतिक  लाइन बड़ी करने के चक्कर में उठा पटक कर रहे हैं। उसे किसी भी प्रकार कांग्रेस पार्टी को रोकना होगा, अगर इसी तरीके से कांग्रेस के सभी बड़े नेता जो चुनाव हार चुके हैं और जो चुनाव नहीं लड़े कुछएक नेता जो प्रदेश के पदाधिकारी बनकर बैठे हैं ऐसे सभी नेताओं को आपस में तालमेल और कांग्रेस पार्टी के हित में मिलकर कार्य करने के लिए विशेष तौर पर सोचने की जरूरत है।


कांग्रेस के एक बड़े नेता जो खुद चुनाव हार गए हैं आलाकमान में जाकर शिकायत दर्ज कराई कि प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी कहीं ना कहीं आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और उन्हीं लोग के हाथ में फिर से कमान देने का मतलब 11 की 11 लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी हार जाएगी।


इस प्रकार की शिकायतें प्रदेश के कई नेताओं ने दिसंबर माह में लगातार आलाकमान से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने की दौड़ भी दिल्ली तक लगा रहे हैं लेकिन अलग कमान लोकसभा चुनाव के उपरांति प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने की इरादा रखता है ऐसा नेताओं का कहना है जो नेता बड़े नेताओं से मिलकर आए अधिकांश बड़े नेताओं में जो चुनाव हार चुके हैं और जो बचे हुए बड़े पदाधिकारी है सभी लोग दिल्ली अल्लाह का मन से लगभग मुलाकात कर अपनी आपत्ति और शिकायत है और विधानसभा में चुनाव में हुई कांग्रेस पार्टी की चुनावी हार की संपूर्ण विवरण के साथ बताएं आए ऐसा सभी जानकारी सभी सभी बड़े नेताओं को और आल्कमान के नेताओं को दी गई है कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने तो स्पष्ट रूप से शिकायत दर्ज कराया लिखित में दिया है बीजेपी और आरएसएस में लगातार अपनी बैठ मजबूत करने वाले नेताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में ही जगह दी गई है जिससे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संपूर्ण गोपनीय बातें विचारधारा चुनाव लड़ने की रणनीति और मेनिफेस्टो की बातें और संपूर्ण जानकारी पल-पल की बीजेपी को बैठे-बैठे मिलती है अगर इसी तरीके से कांग्रेस के सभी पदाधिकारी लड़ते रहे तो यह कहना मुश्किल नहीं होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 11 की 11 लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ में जीत जाएगी ऐसा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने बड़े नेताओं से सचिन पायलट से और राहुल गांधी से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर शिकायत दर्ज कराई है आगे देखना यह है कि घर का भेदी लंका ढाए ऐसे चरित्र वाले नेताओं को कांग्रेस पार्टी पद मुक्त करती है या और पावरफुल बनाकर 11 की 11 लोकसभा सीट हारने का इंतजाम करती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html