google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लापरवाही की हद: चेतावनी दरकिनार कर उफनते नाले में उतारी बस, 70 यात्रियों की जान फंसी आफत में.....

Sep 27
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: राजधानी रायपुर से सटे सारागांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां कोल्हान नाले के तेज बहाव में 'जय अंबे' ट्रेवल्स की एक यात्री बस फंस गई। यह बस रायपुर से बलौदाबाजार की ओर जा रही थी और इसमें करीब 70 यात्री सवार थे। पुलिस की मुस्तैदी और ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।






















यात्रियों के मना करने पर भी नहीं माना ड्राइवर -

नाले में पानी के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात था और वाहनों की आवाजाही रोकी जा रही थी। इसके बावजूद बस चालक ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस और बस में सवार यात्रियों के मना करने के बावजूद उसने बस को उफनते नाले में उतार दिया। इस बीच सामने से आ रहे ट्रकों को साइड देने के चक्कर में बस तेज धार में जाकर फंस गई।


खिड़कियों से कूदने लगे दहशत में आए यात्री -

बस के नाले में फंसते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पानी का बहाव देखकर लोग इतने घबरा गए कि कुछ ने खिड़की से बाहर कूदने की कोशिश भी शुरू कर दी। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी 70 यात्रियों को बस की दाईं ओर की खिड़कियों से सुरक्षित बाहर निकाला गया।


चालक पुलिस की हिरासत में -

विधानसभा क्षेत्र के सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ था और पुलिस लगातार वाहनों को रोक रही थी। चालक की इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है और साथ ही बस के परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html