google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बारिश का कहर देहरादून में ताश के पत्तों की तरह ढही डिफेंस कॉलेज की इमारत......

Aug 14, 2023
2 min read























































उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है, लगातार बारिश के बीच मालदेवता में देहरादून डिफेंस कॉलेज (Dehradun Defence College) की इमारत ढह गई, न्यूज एजेंसी PTI ने घटना का वीडियो भी साझा किया है, वीडियो में दिख रहा है इमारत कैसे कुछ ही सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह ढह गई, उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, कई इलाकों में फ्लैश फ्लड से हालात खराब हैं, देहरादून में भी गंभीर जलभराव की खबर है, शहर में जारी भारी बारिश से लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है |


उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में सोमवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट के दौरान कहीं—कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तथा गर्जन के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी दी है |

विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सरकार ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है ताकि किसी आपदा की स्थिति में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को मदद पहुंचाई जा सके |

प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों के बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है, रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून तथा चंपावत के जिलाधिकारियों ने सोमवार को कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं |

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, इस मानसून के दौरान विभिन्न आपदाओं में अब तक 60 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 37 अन्य घायल हुए हैं जबकि 17 अन्य लापता हैं, इसके अतिरिक्त, पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त 35 मकानों सहित 1169 मकानों को नुकसान पहुंचा और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी बह गयी. प्रदेश में बारिश के कारण सड़कों और पुलों को भी नुकसान हुआ है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html