रफ्तार का कहर - कार के हुए 2 टुकड़े, अंदर बैठने वालों का हुआ ये हाल........

बीती रात मुम्बई के कुर्ला इलाके में एक तेज रफ़्तार एर्टिगा कार बिजली के खंभे के टकराकर दो टुकड़े के बंट गई, इस हादसे में कार में बैठी 2 लड़कियां सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय नेहरू नगर पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीक के राजावाड़ी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 12 बजे उस समय हुआ, जब एर्टिगा बेहद तेज़ रफ़्तार में चेम्बूर की तरफ जा रही थी, जैसे ही कार SCLR ब्रिज पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे के टकरा गई, रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी चकनाचूर हो गई, गाड़ी की हालत को देख कर आप अंदाजा लगा सकते है कि टक्कर कितनी तेज़ रही होगी | हालांकि जब एर्टिगा को खंबे से निकाला गया तो गाड़ी दो टुकड़े में बंट गई थी | करीब 1 घंटे के अथक प्रयास के बाद बिजली के खंभे में फंसी गाड़ी को निकाला जा सका, इसके बाद कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पातल में भर्ती कराया गया है, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार में कुल पांच लोग सवार थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments