google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फरहद चौक से कुछ दूर झाड़ियों के पीछे मिली युवक की अधजली लाश...

Nov 5, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजनांदगांव- शहर के गंज चौक के रहने वाले 21 वर्षीय लापता युवक अंश खंडेलवाल का शव अधजली हालत में मिलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। शहर के बाहर स्थित फरहद चौक से कुछ दूर एक झाड़ी के पीछे शनिवार दोपहर बाद युवक का शव मिला। 28 अक्टूबर से युवक लापता था। फरहद चौक में उसकी बाइक मिली थी। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक कल दोपहर को अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सप्ताहभर पुरानी लाश होने के कारण शिनाख्ती में दिक्कतें हो रही थी।


गुम युवक अंश के हाथ में बंधे धागे और चाबी तथा मोबाईल फोन के जरिये उसकी पहचान हुई। यह खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। कारोबारी राजेश खंडेलवाल के सुपुत्र की खोजबीन के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मौके पर अंश खंडेलवाल का शव अधजली हुई स्थिति में मिली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। आला अफसर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। वहीं परिजन खुदकुशी जैसा घातक कदम उठाने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस के लिए जल्द ही मौत की स्थिति का खुलासा करने का दबाव बढ़ गया है। पीएम रिपोर्ट मौत की असल वजह का खुलासा करेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html