इन पर सरकार ने किया भरोसा, ये सुप्रीम कोर्ट के तीन नए जज....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को आज तीन नए जज मिल गए और इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की अधिकतम संख्या पूरी हो गई है | सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। "चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, चीफ जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और चीफ जस्टिस संदीप मेहता" को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। ये सभी जज आज यानी गुरुवार शाम 4.15 पर शपथ लेंगे। इनकी नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो गई।
जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। वह तेलंगाना हाईकोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और कर्नाटक हाईकोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में कार्य किया है। जस्टिस सतीष चंद्र शर्मा का जन्म 30 नवंबर 1961 को हुआ। 1984 में उन्होंने अपने वकालत करियर की शुरुआत की और कम ही समय में वह मध्य प्रदेश के नामी वकील बन गए। जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को 18 जनवरी, 2008 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उन्हें 11 अक्टूबर, 2021 को तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत किया गया था और उसके बाद 28 जून 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments