google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरकार ने आयोग को भेजा अधियाचन, कनिष्ठ अभियंता (जेई) के 1037 पदों पर होगी भर्ती......

Aug 24, 2023
1 min read

























































उत्तराखंड में पड़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 10 विभागों में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के 1037 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। कनिष्ठ अभियंता के इन पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) को भेज दिया गया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। बता दें कि आयोग की पिछली परीक्षा में घपला सामने आने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। उधर, आयोग के सचिव गिरधारी रावत ने भर्ती प्रस्ताव मिलने की पुष्टि की है। अब जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग । इस परीक्षा का इन्तजार आवेदन आमंत्रित कर सकता है इसलिए इस भर्ती का इन्तजार कर रहे युवाओं के पास अभी से तैयारी शुरू करने का अच्छा मौका है। पदों का विभागवार विवरण नीचे दिया गया है |

विभागवार पदों का ब्योरा-

शहरी विकास विभाग- 32

लोक निर्माण विभाग- 252

सिंचाई विभाग-138

लघु सिंचाई विभाग-46

ग्रामीण निर्माण विभाग-201

कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग-37

आवास विभाग-140

पंचायतीराज विभाग-41

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग(जल संस्थान)-79

पेयजल निगम-62

ऊर्जा विभाग-09

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html