google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य पर फोकस कर रही है सरकार - पीएम नरेंद्र मोदी.....

Jan 8, 2024
3 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को अपनी सबसे प्रिय चार जाति बताते हुए कहा है कि उनकी सरकार इन चारों जातियों के भविष्य पर फोकस कर रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज देशभर में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ‘मोदी की गारंटी’ की चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार यह नहीं चाहती है कि जिन परेशानियों का सामना बुजुर्गों को करना पड़ा, उसका सामना वर्तमान या भविष्य की पीढ़ियों को करना पड़े, इसलिए उनकी सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य पर फोकस कर रही है।


हम देश की एक बहुत बड़ी आबादी को रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए होने वाले संघर्षों से बाहर निकालना चाहते हैं। हम गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य पर फोकस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर उनकी प्रिय ये चारों बड़ी जातियां विकसित हो जाएगी तो विकसित भारत बनने का सपना साकार हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने देश के गांवों और शहरों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए हर जगह उमंग और उत्साह होने की बात कहते हुए कहा कि आज देश के कोने-कोने में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच रही है। समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है, उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि देश की यात्रा बन चुकी है। यह सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन चुकी है।


2-3 दिन पहले ही विकसित भारत संकल्प यात्रा ने अपने 50 दिन पूरे किए हैं। इतने कम समय में इस यात्रा से 11 करोड़ लोगों का जुड़ना अपने आप में अभूतपूर्व है। यात्रा के मकसद को स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना सरकार अपना दायित्व समझती है। इसलिए मोदी की गारंटी की ये गाड़ी गांव-गांव जा रही है। उन्होंने कहा कि जबसे ये यात्रा शुरू हुई है, तबसे लगभग 12 लाख नए लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना के मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों के स्वास्थ्य की जांच हुई है। इसी समय में 1 करोड़ लोगों की टीबी की बीमारी की भी जांच हुई है। 22 लाख लोगों की एनीमिया की जांच हुई है। ये सारे लोग गांव, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के लोग हैं।


प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों को होने वाले फायदे को गिनाते हुए यह भी बताया कि कैसे इस यात्रा से देश के किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं को लाभ हो रहा है। अपने संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मोदी सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी देश के विभिन्न शहरों से इस कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html