google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निधिवन की संकल्पना शासन को भी आई पसंद - 92 लाख की स्वीकृति दी....

Sep 6, 2023
1 min read
































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इन्दौर संभाग के खरगोन जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के विशेष प्रयासों से शहर के पास निधिवन का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को पूर्ण और अनोखा और सुंदर बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा ने अपने हाथों में जिम्मेदारी ली हैं। इसके विकास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था |


शासन ने भी खरगोन शहर के नजदीक बन रहे निधिवन की सराहना करते हुए लोक परिसंपत्ति प्रबंधन के तहत जिला प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की है। निधिवन के लिए शासन स्तर से 92 लाख 97 हजार रुपये बाउंड्रीवाल, फैब्रिक शॉप, शेड निर्माण, गेम एंड स्पोर्ट्स गतिविधियों, पार्किंग और मेन गेट के लिए यह स्वीकृति दी है। इसके अलावा कलेक्टर वर्मा ने अन्य कार्यों के लिए भी प्रस्ताव भेजे थे।


उसके अनुसार डीआरपी लाइन स्थित मार्ग निर्माण के लिए 81.60 लाख रुपये प्रदान किये हैं। वहीं 38.39 लाख रुपये कलेक्टर परिसर में दो व चार पहिया वाहन पार्किंग के लिए, 14.93 लाख रुपये की स्वीकृति खलबुज़ुर्ग के आशा निकेतन वृद्धाश्रम के परिसर की चेन लिंक वायर फेसिंग और बाउंड्रीवाल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह नाग मंदिर माचलपुर बुजुर्ग में टीन शेड के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हुए है। इस तरह अधोसंरचना विकास कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शासन द्वारा कुल 252.68 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html