google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्थर मारकर वंदे भारत ट्रेन का तोड़ा शीशा...

Oct 28, 2023
2 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गोरखपुर- सात जुलाई को जिस वंदे भारत ट्रेन के चलने पर सभी ने फूल बरसाए थे, उस पर कुछ मनबढ़ों ने सिर्फ इसलिए पत्थर बरसा कर शीशे तोड़े क्योंकि उन्हें ऐसा करने में मजा आता है। लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर चार महीने में पत्थरबाजी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि पहली घटना ट्रेन से बकरी कटने का बदला लेने के लिए हुई थी। लेकिन अन्य तीन घटनाओं में आरोपितों ने मजे के लिए पत्थर चलाना कबूला है।

लखनऊ से वापसी में वंदेभारत पर 17 जुलाई को डोमिनगढ़ में पत्थरबाजी हुई। इसमें कोच का शीशा चटक गया था। आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से पत्थरबाजों को दबोच लिया। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मौज लेने के लिए पत्थरबाजी की थी। इसके बाद बीते तीन अगस्त को गोरखपुर में धर्मशाला ओवरब्रिज के पास कुली हेमराज प्रजापति ने पत्थरबाजी की जिससे सी-2 कोच का शीशा चटक गया था।

सीसीटीवी से पहचान कर राजस्थान के रहने वाले कुली को दबोचा गया तो उसने भी पूछताछ मजे के लिए पत्थर चलाए जाने की बात कबूल की। इसी तरह बीते 15 सिंतबर को गोरखपुर से लखनऊ जाते समय मल्हौर के पास पत्थरबाजी में सी-4 कोच का एक शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। आरपीएफ ने मनबढ़ों का गिरफ्तार किया तो उन्होंने भी मजा लेने के लिए पत्थर चलाने की बात स्वीकार की।

वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्‍त चंद्रमोहन मिश्रा ने बताया कि वंदे भारत पर पत्थर फेंकने वालों को आरपीएफ ने पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पूछताछ में बताते हैं कि मौज-मस्ती करने के लिए पत्थर फेंक दिया था। ऐसे अराजक तत्वों से रेलवे सख्ती से निपटेगा। लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ ही चेतावनी भी दी जा रही है कि ऐसा न करें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html