google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नहर में पैर धो रही थी लड़की, तभी काल बनकर आया मगरमच्छ...पढ़ें पूरी खबर

Sep 29, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश के संभल में नहर में पैर धोना 18 साल की एक लड़की को बहुत महंगा पड़ गया, नहर में मौजूद मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया, पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लड़की को मगरमच्छ ने उस वक्त नहर में खींच लिया जब वो अपने पैर धो रही थी, पुलिस के मुताबिक, दुलहीपुर गांव की रहने वाली कामिनी विश्वकर्मा पर मंगलवार शाम मगरमच्छ ने हमला कर दिया, दुलहीपुर गांव शारदा नहर के किनारे है, जहां बरसात के दौरान अक्सर मगरमच्छ आश्रय लेते हैं, ग्रामीणों ने बताया कि कामिनी अपनी सहेलियों के साथ मंगलवार की शाम बकरियों को चराने खेत में गयी थी, एक ग्रामीण ने कहा, जब वह अपने पैर धोने के लिए शारदा नहर पर गई, तो एक मगरमच्छ ने उस पर हमला किया और उसे पानी के अंदर खींच लिया |


उसके दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन मगरमच्छ लड़की के साथ पानी में गायब हो गया, पाधुवा पुलिस स्टेशन और उत्तरी खीरी के वन अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी गई | इसके बाद थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी, वन रेंज अधिकारी भूपेन्द्र चौधरी और वन रक्षक आकाश की एक टीम मौके पर पहुंची और नहर में युवती की खोज की गई, हालांकि पुलिस और वन विभाग की टीम की मेहनत के दो दिनों बाद भी लड़की का पता नहीं चल सका है, थाना प्रभारी ने बताया कि, 'हमने लड़की का पता लगाने के लिए नावों पर गहन तलाशी अभियान चलाया, हालांकि, हमारे प्रयासों का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है | '

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html