google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फ्लिपकार्ट के लिफाफे द्वारा गांजे की तस्करी, स्मगलिंग कर रही थी युवती....

Nov 22, 2023
2 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस और स्वाट टीम ने फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस रखकर तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है, इस दौरान पुलिस ने एक युवती सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के कब्जे से करीब 20 किलो गांजा और 400 ग्राम चरस बरामद हुई है, बरामद ड्रग्स की कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है |


ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस व स्वाट टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान चिंटू ठाकुर, बिंटू उर्फ कालू, जय प्रकाश व एक लड़की को नवादा गोल चक्कर से गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम गांजा, 400 ग्राम चरस, घटना में प्रयुक्त एक कार, एक बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 148 फ्लिपकार्ट कंपनी के लिफाफे, 38 पैकिंग पॉलीथिन, 3 पालीथिन के पैकेट, घटना में प्रयुक्त 4 मोबाइल आदि बरामद किए गए. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई लड़की ग्रेटर नोएडा से बीबीए कर चुकी थी. इसके बाद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो गलत रास्ते पर कदम बढ़ा दिया. वह अपने बुआ के लड़कों चिंटू व बिंटू के साथ गांजा तस्करी करने लगी |


सभी आरोपी शातिर किस्म के गांजा व चरस तस्कर हैं. इनके गिरोह के नेटवर्क में रिंकू उर्फ सेठ भारी मात्रा में शिलांग से गांजा व चरस लेकर आता था, जिसे चिंटू व बिंटू के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूट कराने का काम किया जाता था. चिंटू व बिंटू दोनों आपस में भाई हैं. ये लड़की और जयप्रकाश के माध्यम से चरस व गांजे को ग्राहकों तक पहुंचाते थे | वाट्सएप कॉल के माध्यम से चिंटू व बिंटू ग्राहकों से संपर्क करते थे, इसके बाद लड़की व जयप्रकाश को लोकेशन दिया जाता था. इसके बाद माल सप्लाई कर दिया जाता था. लड़की और जयप्रकाश एक दिन में 40 से 50 पुड़ियों की सप्लाई कर देते थे. पुड़िया का वजन 10 ग्राम, 20 ग्राम व 50 ग्राम होता था. पुलिस के डर से गुमराह करने की नीयत से ये लोग फ्लिपकार्ट के लिफाफों में गांजा व चरस को रखकर दिल्ली एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सेक्टरों, कंपनियों व यूनिवर्सिटी आदि में फोन से संपर्क कर कार व बाइक से ऑर्डर पहुंचाते थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html