पढ़ाई करने गई छात्रा भूख से तड़पती पाई गई, जाने क्या है पूरा मामला...

अमेरिका मास्टर्स की पढ़ाई करने गई तेलंगाना की एक छात्रा शिकागो की सड़क पर भूख से तड़पती पाई गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां ने बेटी को वापस लाने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी है छात्रा की पहचान तेलंगाना के मेडचल जिले की रहने वाली सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी के रूप में हुई है, जो अगस्त 2021 को शिकागो के डेट्रॉइट की ट्राइन यूनिवर्सिटी से सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर करने गई थी वह पढ़ाई कर रही थी और लगातार परिवार के संपर्क में थी पिछले दो महीने से उसका संपर्क परिवार से टूट गया था। मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक हाल ही में हैदराबाद के ही दो युवकों ने परिवार को बतयाा कि छात्रा गहरे अवसाद में है उसका सारा सामान चोरी हो गया है, जिसके कारण वह भुखमरी की कगार पर है इसके बाद छात्रा की मां सैयदा वहाज फातिमा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अमेरिका में भारतीय दूतावास से तुरंत हस्तक्षेप करने और उनकी बेटी को जल्द से जल्द वापस लाने का अनुरोध किया। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के नेता अमजदुल्ला खान का एक ट्वीट सामने आया है, इसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है वीडियो में एक व्यक्ति मिन्हाज से उसका नाम पूछ रहा है उसकी मदद का भरोसा देते हुए उसके लिए भोजन की व्यवस्था करने का वादा कर रहा है वह मिन्हाज से भारत लौटने की सलाह भी दे रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments