छात्रा ने अपने हाथ की नस काटी, खून से सनी मिली पीड़िता.....

राजस्थान विश्वविद्यालय में स्थित लक्ष्मीबाई छात्रावास में गेस्ट के तौर पर रह रही एक छात्रा ने सोमवार देर रात अपने हाथ की नस काट ली, छात्रा को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई, चीफ वार्डन प्रो. ममता जैन ने बताया हॉस्टल के एक कमरे में 6 अगस्त को चूहा आने पर छात्रा ने गार्ड को बुलाकर चूहा बाहर निकालने के लिए कहा. गार्ड ने रूम में जाकर चूहे को बाहर निकाल दिया, गार्ड के कमरे में आने की बात को लेकर दूसरे दिन कुछ छात्राएं अनर्गल बातें करने लगी |
इन्हीं बातों का छात्रा मोनिका ने ऑडियो बनाकर वायरल कर दिया | चूहा भगाने के लिए गार्ड को बुलाने वाली छात्रा को इसका पता चला तो उसने चीफ वार्डन से मोनिका की शिकायत कर दी, छात्रावास में पिछले पांच दिन से ऑडियो विवाद चल रहा था, चीफ वार्डन ने गेस्ट के तौर पर रह रही मोनिका को हॉस्टल खाली करने के निर्देश दे दिए, कार्रवाई के डर से मोनिका ने अपने हाथ की नस काट ली, पीड़ित छात्रा ने गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि हॉस्टल की दो छात्राओं ने गेस्ट जान से मरवाने की धमकी दी और बोली एक अक्टूबर को परीक्षा भी नहीं देने की धमकी दी, इससे परेशान होकर हाथ की नस काट ली |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments