google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवती ने युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग , इलाज के दौरान हुई मोत....

Jan 7, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली - उत्तरी जिला के वजीराबाद इलाके में युवक को जिंदा जला दिया गया। दो दिन पहले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त मोहम्मद नौमान (25) के रूप में हुई है। मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में नौमान ने मामा की बेटी पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि नौमान और आरोपी यवुती एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। हालांकि बाद में युवती के परिजनों ने नौमान से शादी के लिए इन्कार कर दिया। जिसके बाद युवती ने नौमान को अपने घर बुलाकर जिंदा जला दिया। वहीं युवती का दावा है कि नौमान ने उसके घर आकर खुद को आग लगाई है।


वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मरने से पहले दिए गए नौमान के बयानों के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। उसके बयानों में विरोधाभास पाया गया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने युवती के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नौमान अपने परिवार के साथ गली नंबर-8, संगम विहार, वजीराबाद में रहता था। परिवार में मां साजिदा बेगम के अलावा चार भाई हैं। भाइयों में नौमान चौथे नंबर का था। इनके पिता परिवार से अलग बागपत के रटौल गांव में रहते हैं। ग्रेजुएशन करने के बाद नौमान अमेजन में सुपरवाइजर की नौकरी कर रहा था। संगम विहार इलाके में ही नौमान के मामा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह आरपीएफ में तैनात हैं। इनके परिवार में एक बेटा व बेटी हैं।


नौमान के भाई इमरान ने बताया कि चार-पांच साल से नौमान की शादी की बाद मामा की बेटी से चल रही थी। दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते थे। वहीं सूत्रों का कहना है कि नौमान युवती पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। शनिवार को युवती की मंगनी किसी और युवक के साथ होनी थी, इसलिए उसने लड़की के घर जाकर खुद को ही आग लगाई। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।


पुलिस में दर्ज बयान में लगाए आरोप पुलिस को दिए बयान के मुताबिक तीन जनवरी की दोपहर को नौमान घर में था। उसके मोबाइल पर युवती ने कॉल कर अपने घर बुलाया। घर पहुंचते ही युवती ने नौमान से मोबाइल मांगा। मोबाइल देने पर पेट्रोल से भरा बोतल उस पर डाल दिया। नौमान को लगा कि वह मजाक रही है। इस बीच उसने माचिस जलाकर नौमान पर फेंक दिया, जिससे आग लग गई।

वह चिल्लाता हुआ बाहर भागा। इस बीच पड़ोसियों ने कपड़ा डालकर आग को बुझाया। बाद में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। नौमान के परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिजन अब नौमान से उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। तीन-चार माह पूर्व इसको लेकर विवाद हुआ था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html