google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मवेशी का चारा लेने गई थी युवती, घर पहुंची मौत की खबर.....

Jan 16, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिजनौर - उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अमानगढ़ टाइगर क्षेत्र जंगल में बाघ के हमले में एक युवती की मौत हो गई। युवती मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी और बाघ ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अमानगढ़ टाइगर रिजर्व जंगल के पास एक युवती अपने परिजनों के साथ मवेशी के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान युवती पर एक बाघ ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

युवती की पहचान झूलोखत्ता निवासी दिलबीबी उर्फ शाबुरा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि शाबुरा (20) सोमवार शाम को हमारे साथ पालतू मवेशी के लिए चारा लेने गई थी। युवती हम से कुछ दूरी पर चारा इकठ्ठा कर रही थी कि तभी समीप झाड़ी में छिपे बाघ ने युवती पर हमला कर दिया। युवती की गर्दन दबाकर बाघ जंगल की तरफ भागने लगा।

इसी दौरान परिजनों ने देखकर हो-हल्ला करना शुरू किया। शोर सुनकर बाघ युवती को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। युवती की गर्दन और सिर में गहरे घाव थे। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


बिजनौर प्रभागीय वन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि घटना को देखते हुए गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। ड्रोन से भी बाघ पर निगाह रखी जा रही है। घटनास्थल के पास में पिंजरा लगाया गया है। जल्द ही बाघ को पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय लोगों को वन क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html