google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फिर तेंदुए का शिकार बनी युवती, आस-पास के गांवों में मची दहशत........

Jul 31, 2023
2 min read

























उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब एक और युवती तेंदुए का शिकार हो गयी, पिछले 20 दिनों मे अब तक बिजनौर में तीन लोग तेंदुए का निवाला बन गए हैं। तेंदुए के हमले में मारी गई युवती के घर में कोहराम मचा है।

मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव मे देर शाम जंगल से परिवार के सदस्यों के साथ चारा लेकर घर लौट रही 18 वर्षीय जमना पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। उसने युवती की गर्दन अपने जबड़े में ले ली और उसे खींचकर जंगल की तरफ भागने लगा। इस बीच बाकी परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े, तो वह उसे छोड़कर भाग निकला, लेकिन खून से लथपथ पड़ी युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ।।।।। तेंदुए की वजह से पूरे जिले के कम से कम दो गांवों में दहशत की स्थिति है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में कई जगहों पर पिंजरे और ट्रैपिंग कैमरे लगाए हैं , लेकिन वह अब तक पकड़ से बाहर है। पिछले दो दिनों से ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद रविवार को उसके हमले में युवती की मौत से लोग गुस्से में हैं। ग्रामीण तेंदुए को गोली मारने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को गांव पहुंचे वन विभाग के अफसरों के सामने भी ग्रामीणों ने गुस्से का इजहार किया। नगीना वन रेंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि हम लोग सहयोगी स्टाफ के साथ तेलीपुरा गांव में तेंदुए को पकड़ने के ऑपरेशन में लगे हुए हैं। भटपुरा गांव में हुई घटना की सूचना मिली हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने विशेषज्ञों की टीम को बुलाया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बिजनौर जिले में एक तेंदुए को दो दिन पहले ही आदमखोर घोषित कर दिया गया। इसके लिए कानपुर, लखनऊ और दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम बिजनौर पहुंची हुई है। आदमखोर तेंदुए ने 17 जुलाई को बिजनौर जिले के कोतवाली देहात थाना अंतर्गत मख्वाड़ा गांव में एक 49 वर्षीय महिला को अपना पहला शिकार बनाया था। दूसरी घटना 27 जुलाई को नगीना क्षेत्र के तेलीपुरा गांव में हुई। यहां 18 वर्ष की युवती की मौत तेंदुए के हमले में हो गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html