google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आशा उषा कार्यकर्ताओं को दी गई सौगात....

Aug 4, 2023
2 min read

























"लाडली बहना योजना" सीएम शिवराज चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इन बहनों को भी लाडली बहना योजना में शामिल किया जाएगा। अब लाडली बहना योजना के द्वारा आशा उषा कार्यकर्ता बहनों को मानदेय राशि बढ़ाकर दी जाएगी| यह राशि ₹2000 से बढ़ाकर ₹6000 तक कर दी गई है इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ₹50000 भी दिए जाएंगे।

भोपाल में आयोजित महा सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आशा उषा कार्यकर्ताओं को दी गई सौगात

1. सीएम ने आशा उषा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा के अलावा और भी बहुत सारे सुविधाएं उपलब्ध कराएं हैं।

2. इसमें आशा बहनों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई है।

3. साथी जरूरत पड़ने पर इन लोगों को आकस्मिक अवकाश भी दिया जाएगा।

4. हर आशा या उषा बहन को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में शामिल किया जाएगा।

5. आशा बहनों का वेतन भुगतान आशा डायरी के सत्यापन के उपरांत कर दिया जाएगा।

6. आशा बहनों का मानदेय राशि ₹2000 से बढ़ाकर ₹6000 किया जाएगा जो कि प्रति वर्ष ₹1000 बढ़ा दिए जाएंगे।

7. सेवानिवृत्ति के बाद आशा उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को ₹500000 की धनराशि दी जाएगी।

लाडली बहना योजना के लिए मुख्य दस्तावेज

1. आधार कार्ड

2. समग्र आईडी

3. पैन कार्ड

4. बैंक खाता नंबर

5. पासपोर्ट साइज फोटो

लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे करें

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट http://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना पड़ेगा।

2. फिर कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर जाना पड़ेगा।

3. यहां पर आपको तहसील, पंचायत, जिला जैसी जानकारी भरनी पड़ेगी।

4. फिर आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा।

5. इसके बाद आपको कैंप पर जाना पड़ेगा और फॉर्म भरना होगा और फॉर्म में सारी जानकारियां भरनी पड़ेगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा और उषा बहने अभी लाडली बहना योजना में सम्मिलित नहीं है इनको पहले लाडली बहना योजना में सम्मिलित करके सम्मानित किया जाएगा। साथ ही यह भी ध्यान में रखते हुए कहा गया कि वैसे तो आशा और उषा बहन का काम ऐसा है कि इनकी जरूरत हर समय पड़ सकती है लेकिन इनकी मानवीयता को देखते हुए इनको आकस्मिक अवकाश भी दिया जाएगा। आशा पर्यवेक्षक बहनों का वेतन ₹13000 होगा। जोकि इन बहनों के लिए बहुत ही लाभकारी होगा।

लाडली बहना योजना के नवीन आवेदन 25 जुलाई 2023 से 20 अगस्त 2023 तक जारी रहेंगे। इस बीच राज्य की सभी इच्छुक और पात्र महिलाएं योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। हलाकि लाडली बहना योजना के नवीन आवेदनों में 21 वर्षीय विवाहित महिलाओं को शामिल किया गया है इसके अलावा 23 से 60 वर्षीय महिलाओं और बहनों के लिए ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अगर किसी महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच है और वो योजना के अंतर्गत नवीन आवेदन करना चाहती है तो बिना ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन आवेदन नहीं कर सकती इसके लिए आने वाले अपडेट तक महिलाओं को इंतज़ार करना होगा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html