google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

रायपुर के स्टेडियम में होगा चौथा मुकाबला, सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद से उतरेगी टीम इंडिया.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 सीरीज (India and Australia T20 series) का चौथा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा, सीरीज में अब तक 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 2 और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता है, तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया हार का सामना करना पड़ा था, आज के मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद से उतरेगी, वहीं टीम इंडिया की स्क्वाड में कुछ बदलाव भी नजर आएंगे | मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद से उतरेगी | वहीं टीम इंडिया की स्क्वाड में कुछ बदलाव भी नजर आएंगे |

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 का मैच काफी रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि एक टीम सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद से उतरेगी, तो वहीं दूसरी टीम जीत के साथ रेस में बराबरी पर रहने की उम्मीद से उतरेगी, टीम इंडिया के प्लेयर मुकेश कुमार अपनी शादी के कारण अंतिम तीन मैच से बाहर हो गए हैं | उनकी जगह दीपक चाहर को स्क्वाड में शामिल किया गया है | वहीं श्रेयस अय्यर भी आखिरी दो मैच में टीम में शामिल होंगे, आज के मैच में वह खेलते दिखाई देंगे |

पिच रिपोर्ट (IND vs AUS 4th T20I) रायपुर के स्टेडियम में अब तक 1 वनडे मैच खेला गया है. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम भारत के खिलाफ 108 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, इस मैदान में 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें एक बार ही टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, यहां गेंदबाजों को पूरी मदद मिलने की उम्मीद है, दूसरी पारी में पिच स्लो हो जाती है ओस के कारण बॉलिंग करना मुश्किल होता है, मैच में टॉस अहम होगा |

दोनों टीमों को संभावित प्लेइंग इलेवन (IND vs AUS 4th T20I)

भारत - यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा |

ऑस्ट्रेलिया - ट्रेविस हेड, एरोन हार्डी, मैट शॉर्ट, बेन ड्वाइशुइस, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), क्रिस ग्रीन, टिम डेविड, नाथ |

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html