बाढ़ नहीं हिला पाई हनुमान जी की प्रतिमा....

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आफत की बारिश का कहर जारी है। जिसके चलते चारो ब्लॉकों में नदी-नाले उफान पर है। इन्हीं मुश्किल हालातों में भगवान का चमत्कार देखने को मिला। ताजा तस्वीरें जबेरा ब्लॉक के रोहणी गांव की है। जहां प्राकृतिक आपदा का कहर तो बरसा, लेकिन गुरैया नदी के तट पर विराजमान बजरंगबली की मूर्ति को हिला नहीं पाई।
जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते गुरैया नदी का जलस्तर बढ़ता गया और बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। भारी बारिश के चलते गुरैया नदी के पानी ने रोनी गांव की ओर रुख अख्तियार कर लिया। जिस कारण सारा गांव पानी में डूब गया।
इस बीच बाढ़ के कहर ने नदी के तट पर बने हनुमान जी महाराज के मंदिर को भी निगल लिया। मंदिर तो धराशायी हो गई, लेकिन बाढ़ का पानी बजरंग बली की प्रतिमा को नहीं हिला सकी। लोग इसे अद्भुत चमत्कार मान रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments