google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्राम पंचायत स्तर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ का पहला डायलिसिस सेंटर झलप के एनसीसी अस्पताल में, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के साथ किया उद्घाटन....

Jul 15, 2025
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

आयुष्मान योजना से मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा, महासमुंद के ग्रामीण इलाके से नहीं आना पड़ेगा अब रायपुर


रायपुर:- एनसीसी अस्पताल झलप के डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के मुख्य अतिथि एवं स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


एनसीसी अस्पताल की डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण अतिथियों ने पूजा अर्चना कर किया एवं डायलिसिस मशीन उसकी प्रक्रिया एवं डायलिसिस में मरीजों को मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी ली। हॉस्पिटल आगमन पर एनसीसी अस्पताल के संचालक एवं पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया।


मुख्य अतिथि किरण देव ने इस अवसर पर गुरुद्वारा हाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ का पहला डायलिसिस सेंटर है जो ग्राम पंचायत स्तर पर प्रारंभ हो रहा है। इसके प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी जिनको रायपुर महासमुंद जाकर डायलिसिस हेतु महीने में हजारों रुपए खर्च करते थे जिसमें उनको राहत मिलेगी। खास कर गरीब किसान परिवार इससे ज्यादा लाभान्वित होंगे। देव ने आगे कहा कि चोपड़ा परिवार का उपक्रम अनुकरणीय है जो उनके पिता स्वर्गीय नेमीचंद चोपड़ा एवं माता स्वर्ग छोटी भाई चोपड़ा की स्मृति में प्रारंभ किया गया है।



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एनसीसी हॉस्पिटल के संचालक व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा व उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि मैं प्रदेश सरकार की ओर से मैं उनका आभारी हूँ कि वो प्रदेश की गरीब जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में प्रदेश सरकार का सहयोग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार का भरसक प्रयास है कि जिला स्तर के साथ साथ ब्लाक स्तर पर डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 35 से 55 प्रतिशत की सब्सिडी नए हॉस्पिटल के निर्माण व संचालन के लिए दे रही है। जिससे आने वाले समय में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन आने की उम्मीद है।

सांसद श रूपकुमारी चौधरी ने झलपवासियों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी हॉस्पिटल के माध्यम से पहले भी अच्छी सेवाएं मिल रही थी अब उसमे एक और नया अध्याय जुड़ रहा है। झलप क्षेत्र में डायलिसिस की सुविधा अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की सफलता और उससे मिलने वाले लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।


हॉस्पिटल के संचालक व पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने अपने संबोधन में झलप क्षेत्र की जनता से मिले आशीर्वाद के लिए चोपड़ा परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवाभावना के साथ 2021 मे शिवरात्रि के दिन प्रारंभ एनसीसी हॉस्पिटल लगातार क्षेत्रवासियों की सेवा में लगा है। बड़े हॉस्पिटल को रिफर किये जाने वाले मरीजों को उचित दर पर उचित इलाज के साथ ही एनसीसी हॉस्पिटल में सस्ता इलाज हो इसकी चिंता रहती है। कोविड काल मे सेवा का रिकार्ड स्थापित करने के साथ ही अब एनसीसी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना से निःशुल्क डायलिसिस सेवा प्रारंभ कर क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए हम तत्पर है।



डॉ चोपड़ा ने बार क्षेत्र के सुरेश प्रधान का उल्लेख करते हुए कहा कि घोर जंगल क्षेत्र के मरीजों को बिना स्वार्थ उचित स्थान पर ले जाते हैं, इस कार्य के लिए उन्होंने प्रधान का अतिथियों द्वारा सम्मान भी कराया।



इसके पूर्व कार्यक्रम के दौरान चोपड़ा परिवार के संपत चोपड़ा, मोहन चोपड़ा, किशोर चोपड़ा, डॉ ज्योति चोपड़ा, डॉ स्मित चोपड़ा, रतन चोपड़ा, हीरा चोपड़ा एवं शास्वत चोपड़ा ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन निर्मल नायक ने तथा आभार प्रदर्शन शम्मी सलूजा ने किया।


कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सांसद रूप कुमारी चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, ग्राम पंचायत झलप के सरपंच राकेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकी प्रकाश पटेल एवं जनपद सदस्य बलविंदर सिंह सीटू सलूजा उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html