कपड़ा बाजार में लगी आग को बुझाया गया....
- ANIS LALA DANI

- Dec 31, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद - जिले के सरायपाली में रविवार की सुबह श्रीराधे कपड़ा बाजार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने गोदाम में रखे लाखों का माल जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है।

शहर के जयस्तंभ के पास राधे कपड़ा बाजार में रविवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने धुआं उठता देखा। थोड़ी ही देर के बाद वहां आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई देने लगीं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
काफी मशक्कत के बाद सरायपाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग से गोदाम में रखा लाखों का कपड़ा जलकर खाक हो गया। हालांकि गोदाम मालिक ने कहा कि, आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।





.jpg)







