कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर आज लग सकती है अंतिम मुहर.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। टिकट दावेदारों को लेकर आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। दावेदारों के पैनल पर रायशुमारी होगी। इस बैठक में प्रभारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल होंगे।
इस बैठक में सभी सीटों पर सिंगल नाम तय किए जाएंगे। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर लगातार मंथन कर रही है। पार्टी के कई बड़े नेता लगातार बैठक ले रहे हैं। सीएम हाउस में लगातर चुनाव समिति की बैठक हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज होने वाली बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। ऐसा कयास इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्यशियों की सूची जारी की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments