google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फिल्म के निर्माता व हीरो मनोज राजपूत के जीवन पर आधारित फिल्म "गांव के जीरो शहर मा हिरो"....

Feb 9, 2024
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

एंकर- मनोज ले आउट के संचालक व फिल्म के निर्माता व हीरो मनोज राजपूत ने अपने ही जीवन पर आधारित फिल्म गांव के जीरो शहर मा हिरो जो बखूबी उन पर जचता है। इस फिल्म के जरिए वे गांव व शहर के लोगों को एक संदेश भी देना चाहते है। पूरे छत्तीसगढ़ में बड़े पर्दे पर 9 तारीख को फिल्म रिलीज हो रही है।वहीं सात भाषाओं में इस फिल्म का डबिंग की जाएगी। साथ हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में पिक्चर की आधी शूटिंग की गई।

विओ- फिल्म के निर्माता व हीरो मनोज राजपूत ने बताया कि चूंकि उनका पूरा बचपन गांव में बीता है। जवानी के दिनों में रोजगार हेतु शहर को चुना संघर्ष किया और शहर में आकर जिंदगी बदल गई।फिल्म की कहानी को छालीवुड के जाने माने निर्देशक उत्तम तिवारी को सुनाया तो वे न नहीं कर सकें और उन्होंने तुरंत ही हाँ बोल दिया और फिल्म का नाम रख दिया गांव के जीरो शहर मा हिरो मनोज राजपूत के जीवन पर बनी है फिल्म की शूटिंग दुर्ग, भिलाई के अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों के साथ ही गोवा, कोलकाता व हैदराबाद के रामोजी स्टूडियों में हुई है।

उन्होंने बताया कि छग में पहली बार सबसे उत्तम किस्म के कैमरे फैन्टम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्टर भगवान तिवारी के साथ छॉलीवुड के कलाकारों का जलवा देखने को मिलेगा। फिल्म की हीरोईन नेहा शुक्ला है वहीं मनोज राजपूत के पिता की भूमिका अर्जुन परमार ने निभाया है जो फिल्म के सहायक निर्देशक भी है। इसके साथ ही इशिका यादव, धर्मेन्द्र यादव, प्रदीप शर्मा, पप्पू चन्द्राकर, संजीव मुखर्जी, विक्की वीरा सहित छॉलीवुड के कलाकारों ने अभिनय किया है। संगीत सुनील सोनी ने दिया है तो पटकथा,व कुछ गीत उत्तम तिवारी ने लिखे है। गायक - सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, नृत्य निर्देशक- विलास राउत द्वारा इस गाने की जुगलबंदी की गई है। छत्तीसगढी फिल्म गांव के जीरो शहर मा हिरो 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ के सिनेमा घरों में एक साथ प्रर्दिशत होगी। उन्होंने कहा की फिल्म बनाना मेरा मुख्य उद्देश्य नहीं है,फिल्म से रोजगार देना मेरा मुख्य उद्देश्य है। छत्तीसगढ़ में जितने भी कलाकार हैं उन्हें एक अच्छा प्लेटफार्म देने का काम करूंगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html