बाप दहेज की जिद पर अड़ा था, बेटे ने अनाथ लड़की को पत्नी बनाकर कायम की मिसाल.......

दहेज आज भी ऐसी समाजिक बुराई है, जो समाज में उन बेटियों की शादी में नासूर बनकर चुभ रहा है इस अंधेरे के बीच एक रौशनी देने वाली खबर से सामने आई है जहाँ बिहार के नवादा में एक युवक ने अपने पिता की दहेज लेने की जिद को दरकिनार करते हुए एक अनाथ लड़की से मंदिर में शादी कर ली | लड़की के माता-पिता की मौत बचपन में हो गई थी और उसकी जिम्मेदारी चाचा संभाल रहे थे | लड़की सुषमा की शादी सचिन से तय हुई लेकिन उसका चाचा दहेज़ नहीं जुटा पाया | सचिन के पिता ने शादी तोड़ने की बात कर डाली | लेकिन सचिन नहीं माना और सुषमा से मंदिर में शादी कर ली |
सुषमा की शादी नहीं होने की सूरत में इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता दानी चौहान और मुखिया प्रिया देवी ने सचिन से बात कर के सुषमा के घर की नाजुक आर्थिक स्थिति और परेशानी बताई. यह सुनकार खुद आगे आकर बिना तिलक-दहेज की शादी सुषमा से करने के लिए हामी भर दी . इससे सुषमा के चाचा और सभी लोगों का मन गदगद हो गया. इसके बाद शेखपुरा के नोटरी और फिर अरघौती धाम पर दोनों के स्वजनों की उपस्थिति में ऐतिहासिक दिन स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को शादी करा दी गई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments