किसान ने देहदान का लिया संकल्प....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जंजगीरी दुर्ग निवासी नरेंद्र देशमुख ने अपना देहदान का संकल्प लेकर वसीयत नवदृष्टि फ़ाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तियाप्रभुदयाल उजाला को सौंपी। प्रदीप ,संजय निर्मलकर व् सत्यप्रकाश देशमुख ने नरेंद्र देशमुख के देहदान हेतु सहमति दी।
नरेंद्र देशमुख ने कहा वह किसान हैं एवं उनकी कई सालों से इच्छा थी कि उनके जाने के बाद उनका शरीर समाज के कल्याण हेतु काम आए और आज नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों के सहयोग से उनकी इच्छा पूर्ण हुई,अब उनकेनिधन के बाद उनके शरीर से मेडिकल के छात्रों को रिसर्च में मदद मिल सकेगी। मंगल अग्रवाल ने कहा नरेंद्र देशमुख किसान हैं व् उनका परिवार जमीन से जुड़ा हुआ है अतः ग्रामीण क्षेत्रों में इसका सकारात्मक असर होगा नरेंद्र देशमुख जी के देहदान कि घोषणा से समाज में सकारात्मक सन्देश जाएगा एवं लोग देहदान व नेत्रदान हेतु जागरूक होंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments