google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टमाटर बेचकर करोड़पति बन गया किसान.....

Jul 15, 2023
1 min read

आपने लॉटरी से करोड़ों जीतने की कई खबरें देखी या पढ़ी होंगी | आज हम पुणे के जुन्नार के एक किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं, जो कि खेत में पसीना बहाकर उगाए टमाटर की खेती से करोड़पति बन गया है | पचघर पुणे और नगर जिले की सीमा पर स्थित एक छोटा सा गांव है जुन्नार | जुन्नार को ग्रीन बेल्ट के रूप में जाना जाता है | राज्य के अधिकांश बांध इसी तालुक में हैं | इससे गांव बदल गया, इसी गांव के तुकाराम भागोजी गायकर को इस साल टमाटर की फसल की लॉटरी लगी है | हाल ही में 11 जुलाई 2023 को टमाटर की कैरट का मूल्य 2100 रुपये (20 किलो कैरट) मिला | गायकर ने कुल 900 टमाटर की क्रेट बेचीं | उनको एक ही दिन में 18 लाख रुपये मिले | पिछले दिनों में उन्हें ग्रेड के आधार पर प्रति क्रेट 1000 रुपये से 2400 रुपये तक की कीमत मिली है | इसकी वजह वह करोड़पति बन गए हैं | हालांकि गायकर की तरह तालुक में 10 से 12 किसान हैं जो कि टमाटर की वजह से करोड़पति बन गए हैं | जबकि एक माह में बाजार समिति का टर्नओवर 80 करोड़ रुपये तक रहा है | किसानों का कहना है कि इस बार टमाटर के टोकरे (20 किलोग्राम ग्राम) के लिए ऊंची कीमत 2500 रुपये यानी 125 रुपये प्रति किलोग्राम मिली है | इससे कई टमाटर उत्पादक लखपति और करोड़पति बन गए हैं |


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html