किसान ने कांग्रेस नेता पर लगाया घर को आग लगाने का आरोप,घनश्याम बोले...........

छ.ग. के कबीरधाम जिले में किसान के घर को आग लगाए जाने की खबर सामने आ रही है | मामले में किसान परिवार ने कांग्रेस नेता पर घर को आग लगाने के साथ खेत में खड़ी फसल को मवेशियों से चरवाने का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस नेता ने आग लगाने से इंकार करते हुए किसान परिवार पर जमीन कब्जा का आरोप लगाया है |
जानकारी के अनुसार, लोहारीडीह निवासी सनुक साहू के घर पर आग लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया | किसान सनुक ने बताया कि कांग्रेस नेता उसके घर को खाली कराने पहुंचे थे | खाली नहीं करने पर उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर घर को आग के हवाले कर दिया | इसके साथ किसान ने कांग्रेस नेता पर खेत की खड़ी फसल को चराए जाने का भी आरोप लगाया है |
मामले में कांग्रेस नेता घनश्याम साहू ने बताया कि किसान के घर पर आग उन्होंने नहीं बल्कि किसान का रिश्तेदार ही लगाकर भाग रहा था, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है | आग लगाने वाले शख्स ने बताया कि उसने किसान के कहने पर ही घर में आग लगाई थी | बहरहाल, किसान के घर में आग किसने लगाए है, यह पुलिस जांच का विषय है | लेकिन जमीन का विवाद पहले ही तहसील न्यायालय में विचाराधान है, और इस पर कार्रवाई चल रही है |
वहीं मामले में रेंगाखार पुलिस थाना प्रभारी कार्तिक जांगड़े ने बताया कि आग किसने लगाई है, इसकी जांच की जा रही है | इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारी को सूचना दे दी गई है | बहुत जल्द राजस्व की टीम पहुंचकर जांच करेगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments