परिवार वालों ने ही लेली अपने ही परिवार के सदस्य की जान......जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आ रही है, यहां के हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम छिंदपुर से लगे ग्राम दर्री में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और आगे की कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ये वारदात जमीनी विवाद के कारण हुआ है। मृतक का नाम लक्ष्मीनारायण तिवारी पिता भूपत तिवारी बताया जा रहा है। परिवार मे ही नल जल योजना के तहत पानी कनेक्शन के लिए जमीन की खुदाई को लेकर विवाद हुआ था जिसमें एक ही परिवार के लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द हादसे का खुलासा होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments