घरवालों ने महिला को जिंदा दफन किया, 11 दिन तक ताबूत के अन्दर चिल्लाती रही.....

ब्राजील में एक महिला को गलती से जिंदा दफन कर दिया गया | ये महिला 11 दिनों तक ताबूत के भीतर भी बेसुध पड़ी रही | हालांकि, उसे 11 दिन बाद कब्र खोदकर ताबूत से जिंदा बाहर निकाला गया. महिला की पहचान 37 वर्षीय रोसांगेला अल्मेडा डॉस सैंटोस के तौर पर हुई | कब्र से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए रोसांगेला को हथेली पर चोट भी लग गई | उसने कब्र से बाहर निकलने के लिए खूब चीख-पुकार मचाई, लेकिन उसे एक हफ्ते से ज्यादा समय तक सुनने वाला कोई नहीं था | वहीं, जब महिला को ताबूत से बाहर निकाला गया, तो उसकी कब्र में खून दिखाई पड़ा | महिला की हालत इतनी खराब थी कि उसकी अगले दिन ही मौत हो गई |
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौंकाने वाली यह घटना नॉर्थ-ईस्ट ब्राजील के रहियाचाओ दास नेवेस में 2018 में घटी. लेकिन कहानी अब जाकर फिर से वायरल हो रही है. रोसेंगेला अल्मेडा डॉस सैंटोस की कार्डियक अरेस्ट से कथित मौत के बाद उन्हें सेन्होरा सैन्टाना कब्रिस्तान में दफनाया गया था |लेकिन जबन क्रबिस्तान के पास रहने वालों ने 11 दिन बाद उनके कब्र से चीखने की आवाजें सुनीं, तो वे दंग रह गए | उन्होंने फौरन रोसेंगेला के घरवालों को इसकी सूचना दी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments