google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन महिलाओं का कारनामे जान हो जाएंगे हैरान...

Sep 26, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने ऐसी शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो मंदिरों और मेलों जैसी भीड़भाड़ वाले जगहों पर चैन स्नेचिंग का काम करती थीं. पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं के पास से 5 लाख रुपये से ज्यादा के गहने बरामद हुए हैं |


दरअसल, बांदा में आए दिन चैन स्नेचिंग की एफआईआर दर्ज हो रही थीं. इसी दौरान 24 सितंबर को जसपुरा थाना इलाके में मेले का आयोजन किया गया था. यहां भी करीब आधा दर्जन महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटना हुई. पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में जांच पड़ताल शुरू की |


इसी दौरान शक के आधार पर कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई. आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह कौशांबी जिले की रहने वाली हैं. बांदा समेत आसपास के इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देती हैं |


आरोपी महिलाएं पहले अन्य महिलाओं के पास जाकर बैठतीं. उनसे मित्रता करती और साथ हो लेतीं. मौका पाकर उनके गहनों पर हाथ साफ कर देतीं. पुलिस ने सभी पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उनके कब्जे से 9 मंगलसूत्र, एक चेन और नगदी बरामद की है |


एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जसपुरा पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी महिलाएं भीड़-भाड़ वाले जगहों पर महिलाओं से चेन स्नैचिंग कर लेती थी | आरोपी के कब्जे से 9 सोने के मंगलसूत्र, एक चैन सहित कुछ नगदी बरामद हुई है. फिलहाल, उन्हें जेल भेजकर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उनके बारे आसपास के जिलों में भी पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कितने वारदात को अंजाम दे चुके हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html