आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी द्वारा आरकेएस-एमबी के परीक्षा की कॉपियां जांचे जायेंगे..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जोधपुर- कोरोनाकाल में बच्चों की पढ़ाई से दूरी होने के बाद वे कमजोर हो गए थे। इस कमी को पाटने के लिए शिक्षा विभाग ने 3री से 8वीं तक के बच्चों की राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम यानी आरकेएसएमबीके माध्यम से ऑनलाइन ओसीआर जनरेट कर परीक्षा ली। शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से पेपर ऑनलाइन ही अपलोड किए गए थे।
अब इन कॉपियों की जांच शिक्षक नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी यानी एआई तकनीक के माध्यम से होगा। इसमें कोई गुरुजी न तो अपने चहेते स्टूडेंट पर मेहरबान हो सकेंगे, न ही किसी को कम या ज्यादा नंबर मिलेंगे। जो सवाल पूछे गए उसका ओसीआर में दिए गए चार कोष्ठक में से एक विकल्प में गोला करने पर एआई उस बच्चे की मार्किंग करेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments