निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी सामानों को गोदाम से किया जब्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है | इस दौरान हर एक राजनीतिक दल के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान खर्च हो रहे एक-एक पैसे का हिसाब चुनाव आयोग को देना है | चुनाव प्रचार के समय जनता को लुभाने के लिए कपड़े या पैसे देने की मनाही है |
चुनाव से पहले ही वाहनों की चेकिंग भी लगातार तेज कर दी गई है | सरहदी इलाकों में भी चेकिंग अभियान जारी है | इस बीच अंबिकापुर जिले के सीतापुर विधानसभा सीट क्षेत्र में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की ओर से जनता को कपड़े, छाता, कंबल, साड़ी सहित अन्य चीजें बांटने की जानकारी मिली | जानकारी के बाद निर्वाचन आयोग की टीम ने एक गोदाम को सील कर दिया है |
निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी सामानों को गोदाम से जब्त कर लिया है | जब्त सामानों की कीमत लाखों में बताई जा रही है | वहीं, दूसरी तरफ भाजपा इस मामले को लेकर कांग्रेस को घेर रही है | लगातार सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बीजेपी विपक्ष पर हमलाकर रही है | इधर, निर्वाचन आयोग की टीम भी चुनाव के दौरान हर जगह मुस्तैद नजर आ रही है | जगह-जगह चौक चौराहों पर आयोग की निगाहें टिकी हुई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments