google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस में दिखने लगा असर, भोपाल विरोध का......

Oct 25, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चार सीटों पर उम्मीदवार बदल सकती है कांग्रेस मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों मैदान में उतारा है, उनमें कई सीटों पर उम्मीदवारों को विरोध हो रहा है। प्रदेश की जिन सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर ज्यादा विरोध हो रहा है, वहां विरोध का असर दिखने लगा है। बताते हैं कांग्रेस वहां उम्मीदवारों को बदलने पर विचार कर रही है। उम्मीदवारों को बदलने को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बीच मंत्रणा हुई है। हम बता दें कि कांग्रेस पहली सूची के बाद भी तीन टिकट बदल चुकी है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी में बडनगर, शिवपुरी, मुरैना एवं निवाड़ी के उम्मीदवार बदलने पर गंभीरता से विचार हो रहा है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मौजूदा उम्मीदवारों का विरोध तो है ही, क्षेत्रीय एवं जातीय समीकरण भी आड़े आ रहे हैं। इसके अलावा और सीटों पर उम्मीदवारों के विरोध के बीच कमलनाथ, सुरजेवाला और दिग्जिवय बागी नेताओं से चर्चा कर रहे हैं।


इन सीटों पर ज्यादा विरोध

बडऩगर सीट पर कांग्रेस ने मुरली मोरवाल का टिकट काटकर राजेन्द्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। टिकट कटने से मोरवाल नाराज हैं। मोरवाल का आरोप है कि पार्टी ने मेरा टिकट काटकर ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जिसे में तहसील में भी कोई नहीं पहचानता है। मोरवाल की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से चर्चा भी हुई। इसी तरह मुरैना विधायक अजब सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर कुलदीप सिकरवार को टिकट दिया गया है। यहां उम्मीवार का विरोध हो रहा है। निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अमित राय का विरोध हो रहा है। इस सीट से पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव की पुत्रवधू रोशनी यादव प्रबल दावेदार हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html