डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला काम, सरकारी अस्पताल में मचा हड़कंप...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इंदौर- मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर द्वारा जहर खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले को लेकर देर रात जमकर हंगामा हुआ। हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। हंगामे की खबर पर खुद पुलिस कमिश्नर भी हॉस्पिटल पहुंचे। वहां अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की खबर है।
दरअसल मामला पिछले दिनों एमवाय अस्पताल में मरीज की पिटाई के वायरल वीडियो से जुड़ा है। जिसमें पिटाई करने वाले डॉक्टर आकाश कौशल ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है, जिसका एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है। मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर एकत्र हो गए और संभाग आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ऐसी संभावना है की जूनियर डॉक्टर हड़ताल कर सकते है ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments