जिले को मिली 9.98 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को रवींद्र भवन भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में 53 हजार करोड़ रूपये से अधिक राशि के 14375 अधोसंरचना और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा अशोकनगर जिले के विकास कार्यो के 05 कार्यो का लागत राशि 8.73 करोड़ रूपये की राशि के लोकार्पण एवं एक कार्य लागत राशि 1.25 करोड़ रूपये की राशि का भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अशोकनगर अंतर्गत शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर का नवीन भवन निर्माण लागत राशि 6.50 करोड़ रूपये, आंगनवाडी भवन खेजरातास लागत राशि 28 लाख रूपये, विधानसभा चंदेरी अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल भवन बकलपुर लागत राशि 1 करोड़ रूपये तथा विधानसभा क्षेत्र मुंगावली अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पिपरई में तीन प्रयोगशाला एवं दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण लागत राशि 73 लाख रूपये एवं कृषि विज्ञान केन्द्र मुंगावली लागत राशि 22 लाख रूपये के कार्यो का लोकार्पण किया गया।
विधानसभा क्षेत्र अशोकनगर अंतर्गत जिला चिकित्सालय अशोकनगर में इन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण कार्य लागत राशि 1.25 करोड़ रूपये के कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर विधायक जजपाल सिंह जज्जी द्वारा शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर का नवीन भवन निर्माण लागत राशि 6.50 करोड़ रूपये का लोकार्पण तथा जिला चिकित्सालय अशोकनगर में इन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण कार्य लागत राशि 1.25 करोड़ रूपये के कार्य का भूमिपूजन किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments