google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संवैधानिक अधिकार देने वाले और गंगाजल की झूठी कसमें खाने वालो में फर्क साफ है-सरोज पाण्डेय...

Oct 12, 2023
4 min read







































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • भाजपा ने अधिकार दिया और कांग्रेस ने महिलाओ को ठगा :- सरोज पाण्डेय

  • नारी शक्ति को वंदन है सभ्य समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम :- राजेश मूणत

  • शराबबंदी का झूठा वादा कांग्रेस सरकार के पतन का कारक बनेगा :- राजेश मूणत

मोदी ने महिलाओ को दिया संवैधानिक अधिकार हमारे लिए गौरव का विषय :- सीमा संतोष साहू

"नारी शक्ति वंदन सम्मेलन" में महिला मोर्चा ने मोदी को दिया धन्यवाद, चुनाव के लिए भरी हुंकार


भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज अग्रेसन कॉलेज में रायपुर पश्चिम विधानसभा का विधानसभा स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए "नारी शक्ति वंदन" विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करना था |मुख्य वक्ता के रूप में लोकसभा सांसद सरोज पाण्डेय उपस्थित थी और मुख्य आतिथ्य में राजेश मूणत की उपस्थिति रही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में आहूत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने विधानसभा की महिलाओ से कहा की 75 वर्ष की आजादी के पश्चात आज यह प्रथम अवसर है जब केंद्र की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए असल मायने में अनुकूल कदम उठाए इसके पूर्व में भी बहुत सी सरकारें आईं और गई बड़े-बड़े विज्ञापन चलते की लड़की लड़का एक समान है परंतु किसी ने भी नारियों के सशक्तिकरण के लिए संविधान सम्मत अधिकार देने का कार्य नहीं किया परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने जब से भारत की कमान संभाली शनैः-शनैः नारियों के हित में कदम उठाए प्रत्येक सरकारी सुविधाओं हेतु परिवार के मुखिया का अधिकार महिलाओ के हक में रखा आज महिलाओ का अधिकार और रूतबा चहुओर बढ़ा है |और अब संवैधानिक अधिकार महिलाओ को दिए गए आज पीएम मोदी ने महिला आरक्षण के माध्यम से " नारी शक्ति वंदन " किया और आज हम सभी महिलाएं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करती हैं की हमे आपने संवैधानिक रूप से सहभागिता करने का अधिकार दिया है जिसके लिए हम आपका आभारी है उन्होंने कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला उन्होंने कहा की एक ओर केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओ को संवैधानिक अधिकार देती है और दूसरी तरफ कांग्रेस की सरकार जिन्होंने गंगाजल की झूठी कसमें खाकर उनके साथ छल किया जिसका जवाब छत्तीसगढ़ की महिलाएं विधानसभा चुनाव में देंगी शराबबंदी का वादा करके सत्ता पाने वाली कांग्रेस सरकार ने तो शराब की ऑनलाइन डिलिवरी चालू कर दी और सही मायने में कहा जाए तो शराब की ऑनलाइन डिलिवरी के साथ ही घरेलू हिंसा की भी ऑनलाइन डिलिवरी कांग्रेस सरकार ने की है ।

रायपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने अग्रसेन कॉलेज सभाघर में आयोजित महिला सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया मूणत अपने उद्बोधन की शुरुवात से ही तल्ख नजर आए उन्होंने कहा की आज छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा सबसे गंभीर मुद्दा है जिसमे भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पूर्णतः विफल है एसपी कार्यालय के सामने अनाचार जैसा जघन्य अपराध घटित हो जाता है और प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के मुंह से चूं तक नही निकलती यह उदासीन रवैया ही महिलाओ की असुरक्षा का प्रमुख कारण है |

महिला सम्मेलन में नारी शक्ति को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के सहयोग के सुखी परिवार की कल्पना अधूरी है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान में शौचालय का निर्माण करवाया है, नारी अभिमान और सम्मान के साथ जीवन जिए यह भाजपा का संकल्प है अब समय आ चुका है जब प्रदेश की महिलाएं अपनी शक्ति को पहचान कर उसका सदुपयोग करे मुझे याद है छत्तीसगढ़ में 2004 जब शराबबंदी की कही कोई चर्चा नहीं थी तब महिलाओं ने समूह बनाकर ( गुलाबी गैंग ) शराब बेचने वालो को गांव के बाहर का रास्ता दिखाया था गली मोहल्लों में शराबियो में डर रहता था | वही डर घर-घर शराब बेचने वाली सरकार में होना चाहिए और गंगाजल की झूठी कसमें खाने वालो को सत्ता से बाहर उठा फेकने का वक्त अब आ चुका है ।


मूणत ने महिलाओ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दीपावली के समय आया है। नवरात्रि के बाद दीपावली आएगी,अगर कमल फूल पर मुहर लगाएंगे,तो कमल पर सवार होकर माता लक्ष्मी हरघर में आएंगी और गांव-गांव में विकास और सुख शांति समृद्धि बढ़ेगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में शराबबंदी, बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा, महिलाओं से जुड़े सभी मुद्दों को जनता के बीच ले जाये और उन्हें बताएं कि कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकना कितना जरूरी है ।

जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल और महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने भी मंच से उत्तर विधानसभा की महिलाओ को संबोधित किया एवं प्रधानमंत्री द्वारा संसद में विधेयक लाकर महिला सशक्तिकरण हेतु संविधान सम्मत अधिकार प्रदान करने हेतु साधुवाद एवं धन्यवाद प्रेषित किया ।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा में भी "नारी शक्ति वंदन पीएम मोदी का अभिनंदन "कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां रायपुर ग्रामीण के प्रत्याशी मोतीलाल साहू, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, संध्या तिवारी, खेम सेन,होरीलाल देवांगन,जितेंद्र धुरंधर,रविन्द्र ठाकुरसुषमा निर्मलकर, मिली बनर्जी, तिलेश्वरी धुरंधर, विद्या पांडे, करुणा तिवारी, ज्योति ठाकुर, फुलमनी सोनवानी, उर्मिला देवांगन, सरोज साहू, गायत्री नवारंगे, दीपा साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी सहित भारी संख्या में महिलाओ की उपस्थित रही ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html