'आप' महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा और जिलाध्यक्ष कलावती मार्को के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन....
महिला अपराध के विरोध में 'आप' महिला विंग कल करेगी रायपुर में प्रदर्शन
महिलाओं के प्रति बढ़ती अपराधिक घटनाओं के विरोध में होगा प्रदर्शन- दुर्गा झा, प्रदेश अध्यक्ष, महिला विंग
सरकार की गलत नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में बढ़ी महिला हिंसा- कलावती मार्को, जिलाध्यक्ष, महिला विंग

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर, 26 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अपराधिक घटनाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ की महिला विंग कल यानि 27 अगस्त 2023 (रविवार) को रायपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा और रायपुर जिलाध्यक्ष कलावती मार्को के नेतृत्व में ईदगाह भाठा मैदान से सप्रे शाला मैदान तक रैली निकालकर 'आप' महिला विंग अपना विरोध दर्ज कराएगी।
राजधानी रायपुर में 'आप' छत्तीसगढ़ की महिला विंग के तत्वाधान में देश-प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपमानजनक कृत्य और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधिक घटनाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ की महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा एवं रायपुर जिला अध्यक्ष कलावती मार्को के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे ईदगाह भाठा मैदान से सप्रे शाला मैदान तक रैली निकालकर आप महिला विंग अपना रोष प्रकट करेगी।
महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि देश-प्रदेश में महिलाओं पर हो रही हमलों पर केंद्र और राज्य सरकार ने चुप्पी साध रखी है। महिला आयोग भी महिलाओं पर हो रहे हमलों को लेकर चुप है। जिसको देखते हुए 'आप' महिला विंग रविवार को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो केंद्र और राज्य की सरकारें महिला सुरक्षा को लेकर तमाम दावें करती हैं। वहीं, दूसरी ओर देश में महिलाओं पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। ये सरकार की सोच और दोहरी राजनीति का परिचय देता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments