google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बंग समाज के अध्यक्ष असीम राय के हुए हत्या को लेकर समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से...

Jan 15, 2024
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • बंग समाज के अध्यक्ष असीम राय के हुए हत्या को लेकर समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से

  • समाज ने उच्च स्तरीय समिति से की जांच की मांग

14.1.2024/ 7 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ कांकेर जिले के पखांजूर निवासी असीम राय की स्थानीय बजार मे लगभग संध्या 8:00 बजे गोली मार कर नृशन्स हत्या कर दी गईं है। इस घटना से छत्तीसगढ़ बंग समाज मे गहरा आक्रोश व्याप्त है। स्व. आसिम राय बंग समाज के अध्यक्ष व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष थे।

ऐसे कद्दावर राजनैतिक व समाजिक व्यक्ति के हत्या से गहरा साजिश को इंगित करता है। वर्तमान प्राप्त समाचार के अनुसार इस प्रकरण मे पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है अत: क्षेत्र मे चर्चानुसार इस प्रकरण मे और अधिक षड्यंत्र की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संपूर्ण प्रकरण की उच्चस्तरीय कमेटी से जांच कराने एवं दोषियो को कठोर से कठोर सजा की मांग छत्तीसगढ़ बंग समाज के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री से मिलकर किया एवं ज्ञापन सौंपकर आपना पक्ष रखा साथ ही मुख्यमंत्री से पुनर्वास भूमि की क्रय विक्रय में कलेक्टर की अनुमति की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है।

भारत सरकार पुनर्वास विभाग से आवंटित भू स्वामी हक के भूमि कलेक्टर के अनुमति के बिना बेचना प्रतिबंधित है जिसे समाज के लोगों को विषम परिस्थिति में भूमि विक्रय करने कलेक्टर के अनुमति लेने में अनावश्यक विलंब एवं आर्थिक छति होता है समाज के लोग भू अनुबंध के माध्यम से क्रय कर मकान बनाकर निवासरत है ऐसे सभी कब्जाधारियों को न्यूनतम शुल्क निर्धारित कर पंजीकृत करने की आदेशित करने की मांग की है मुख्यमंत्री बंग समाज के प्रतिनिधियो की मांग पर उचित विचार करने की बात की है।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप विवेक बर्धन, सुब्रत चाकी, शिव दत्ता, सुबीर शाहा, सुभाष राय, आशीष विश्वास, श्यामल पुरकायस्थ, मुन्ना माली, अनिल सरकार, सुब्रत राय, श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, संजय भौमिक, तरुण व्यापारी,निरंजन विश्वास, नरहरी विश्वास, गोविन्द मण्डल एवं अन्य गणमान्य उपस्थिति रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html