google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मृतक बार-बार घरवालों को मर जाने की देता था धमकी...

Oct 29, 2023
1 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बांदा- यूपी के बांदा में शादी टूटने के गम में एक लड़के ने नदी में छलांग लगा दी | परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए | सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन की | हालांकि, अभी तक शव नहीं मिल सका है | इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है |


मामला मर्का थाना क्षेत्र का है | यहां औगासी के रहने वाले लवलेश (21 साल) की शादी इसी साल नवरात्रि में तय हुई थी | उसका लड़की से लव अफेयर भी था | मगर, लड़की के घरवालों को पता चला कि लड़का शराब आदी है | इस पर उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया था |


जैसे ही युवक को इसकी जानकारी हुई, उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी | इससे पहले भी वो छोटी-छोटी बातों को लेकर घरवालों को मर जाने की धमकी देता था | दो बार नदी में कूद भी चुका था | साथ ही घर में एक बार फांसी लगाकर जान देने का प्रयास भी कर चुका था | अब जब लोगों को उसके नदी में कूदने की भनक लगी, तो वो मौके पर पहुंचे |


इसी बीच सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंची | पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की | मगर, 48 घंटे बाद भी शव नहीं बरामद हो सका | इस मामले में DSP राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़के ने नदी में छलांग लगाई है | गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है | अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html