12 दिन पहले दफन किया था शव,कब्र खोदकर हाथ और उंगली काटी…

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कब्र खोदकर मुर्दे के अंग काटने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है | जहां 12 दिन पहले दफन किए गए मुर्दे का एक हाथ और दूसरे हाथ की उंगलिया कटी मिलीं | जैसे ही इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी | यह घटना पूरे इलाके में खौफ फैल गया और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे | पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी | यह घटना खानपुर थाना क्षेत्र में स्थित कस्बे के कब्रिस्तान में हुई | बुधवार सुबह 5 बजे कब्र खुली देखकर चौकीदार ने मृतक के परिजनों को फोन कर इस घटना की जानकरी दी |
मृतक के बेटे फिरोज का मानना है – उसके पिता के शव को किसी तांत्रिक ने छेड़छाड़ की है. और उनके एक हाथ और हाथ की उंगलियों को काट लिया है. इसके बाद बेटे ने खानपुर थाना की पुलिस के संपर्क किया और अपनी तहरीर सौंपी | मृतक के बेटे ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की है. वहीं बुलंदशहर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. वैसे पुलिस का ये भी मानना है कि ये किसी जंगली जानवर का कारनामा हो सकता है. फिर भी मामले में गंभीरता से जांच जारी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments