सरसीवां के भाटापारा मुहल्ले के खेत में एक अज्ञात युवक की सड़ीगली हालत में मिली लाश .....
Updated: Aug 27, 2023

पत्रकार ईस्माइल खान की क़लम से :-
सरसीवां थाना से महज 1 से डेढ़ किमी की दूरी पर भाटापारा मुहल्ले के खेत में एक अज्ञात युवक की सड़ीगली लाश मिलने की खबर मिली है। लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई व थाने के आस-पास भारी भीड़ जुट गई। सरसीवां पुलिस इस लाश को बरामद कर जांच पड़ताल में जुट गई, लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतु बिलाईगढ़ सीएससी भेजा गया, खबर लिखे जाने तक शिनाख्ती नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है यह लाश 1 माह पहले की है तथा यह नर कंकाल किसी अज्ञात युवक का है। इसकी जेब से रेलवे की टिकट भी मिला है जिसके पीछे में सूरत सिदार जोगीडीपा लिखा हुआ है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक नीली पेंट,चेकदार शर्ट पहना पाया गया। ताज्जुब की बात है की लाश बुरी तरह सड़ कर कंकाल में बदल चुका है और आसपास के लोगों को दुर्गंध से किसी को भनक तक नहीं लगी जबकि खेती किसानी का समय है किसान, मजदूर उस रास्ते से आते जाते रहें हैं उसके बाद भी कैसे किसी को पता नही चला - कोई देख नहीं पाया यह जांच का विषय है फिलहाल पुलिस उक्त नाम के व्यक्ति का पता के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments