सड़क किनारे ट्रॉली बैग से मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी......

बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे लावारिस पड़े ट्रॉली बैग से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, पोखरा में सड़क किनारे एक ट्रॉली बैग काफी देर से लावारिस पड़ा दिखा। काफी समय गुजर जाने के बाद जब स्थानीय लोगों ने बैग को खोला तब उसमे से बुजुर्ग का शव दिखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया शव की पहचान माधोपुर गांव निवासी हरे कृष्ण तिवारी (65) के रूप में की गई है। शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं।
बताया जाता है कि रविवार को तिवारी से मिलने घर पर दो लोग आए थे और उन्हीं के साथ घर से निकले थे। सोमवार को परिजनों को सूचना मिली कि उनका शव बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया लेन-देन मामले में विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments