नदी में युवक का शव मिला , पुलिस ने परिजनों को सौंपा...... जानें पूरा मामला

जेवरा - सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत खम्हरिया भाटा के पास शिवनाथ नदी में एक दिन पहले डूबे युवक का शव मिला| सोमवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी निवासी विकास यादव (25 वर्ष) बताया गया है। पुलिस ने बताया की मृतक विकास रविवार की शाम 4 बजे घटना स्थल पर पहुंचा था। दोस्तों के साथ पार्टी करने के नाम पर वह घर से निकला था। इसके बाद नदी में डूब गया। रविवार को पूरी रात उसे तलाशा गया। नदी उफान में होने की वजह से शव नहीं मिल पाया। सोमवार को पुन: तलाश शुरू की गई इ दौरान यूवक का शव सिरसा गांव के पास मिल गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments