google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बोरे में मिली महिला की लाश, ठिकाने लगाने जा रहे थे पति-पत्नी, तभी...

Sep 1, 2023
2 min read



































































उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | लंढैरा कस्बे में किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी टेंपो में सामान भरकर अचानक घर खाली कर रहे थे | इस दौरान उनके पास एक संदिग्ध बोरी देखकर जब लोगों को शक हुआ तो वो बोरी छोड़कर टेंपो लेकर फरार हो गए , स्थानीय लोगों ने संदिग्ध बोरी को लेकर पुलिस को सूचना दी | पुलिस की मौजूगी में जब बोरी खोली गई तो उसमें महिला की लाश देखकर लोग दंग रह गए, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |


दरअसल रुड़की के लंढौरा में मदन शर्मा नाम के शख्स का मकान है और वो सालों से हरिद्वार में रहते हैं, उन्होंने करीब चार महीने पहले अपने मकान का एक कमरा यूपी के बरेली के रहने वाले धारा सिंह को किराये पर दिया था | धारा सिंह कस्बे में सब्जी का ठेला लगाता था | उसकी पत्नी भी उसके साथ रहती थी | गुरुवार को धारा सिंह और उसकी पत्नी टेंपो में अपना सामान भर रहे थे तभी मोहल्ले की कुछ औरतें वहां आ गईं | इससे दोनों घबरा गए और कंबल में लिपटे बोरी को वहीं छोड़कर आनन-फानन में टेंपो लेकर फरार हो गए |


लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कंबल खोला तो उसमें एक बोरी थी और उसके अंदर एक और प्लास्टिक की बोरी नजर आई | बोरी खोलने पर उसमें करीब 50 साल की महिला की लाश मिली , शव मिलने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी , सूचना मिलने पर मंगलोर के सीओ बीएस चौहान भी मौके पर पहुंचे, मकान मालिक मदन शर्मा को भी बुलाया गया | मकान मालिक ने किरायेदार के पुलिस सत्यापन के कागज दिखाए , जांच में पता चला कि जिस महिला का शव मिला था वो भीख मांगती थी और एक दो बार वो आरोपी किराएदार के साथ देखी गई थी, इस संदिग्ध हत्या को लेकर सीओ बीएस चौहान का कहना है कि मृतक महिला के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, सत्यापन में दिए गए आधार कार्ड के आधार पर पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html