महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा : सीएम योगी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरूआत की। उन्होंने महिला सशक्तीकरण मिशन शक्ति 4.0 लेकर कहा कि महिलांओं की सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने की बात कही है। मुख्यमंत्री योगी ने मिशन शक्ति के चौथे चरण का शुभारंभ करने के बाद कहा कि महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को लेकर कड़े संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पर हमारा विशेष फोकस रहेगा ताकि महिलाएं सुरक्षित रहे। यदि कोई अपराधी महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाता है, तब उस अपराधी को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
इसलिए प्रदेश भर में अपराध के खिलाफ अभियान चल रहा है ताकि कोई अपराधी महिलाओं की सुरक्षा में सेंध न लगा सके। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। इस दौरान सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मुख्यमंत्री आवास से शुभारंभ किया गया है और यह रैली 5 कालीदास मार्ग से रवाना होते हुए उदादेवी चौराहा, क्लार्क अवध, केजीएमयू चौराहा, कोनेश्चर मंदिर, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर रैली को समाप्त किया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments